कोल: मडराक, सास और दामाद का बहुचर्चित मामला, सास ने कहा- वह होने वाले दामाद के साथ रहना चाहती है
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके से सास और दामाद का बहुचर्चित मामला सामने आया है।जहां पूरे दिन 8 घंटे की वार्ता व्यर्थ रही।सास सपना ने कहा कि वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती है। इधर महिला का पति,बेटी,भाई, रिश्तेदार व ग्रामीण यह बात सुनकर खाली हाथ अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस ने महिला यानी के सास को एक बार फिर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।