भोगांव: पडुआ रोड स्थित शांति गार्डन में 'नए भारत के नए कानून' के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक
पडुआरोड़ स्थित शांति गार्डन में नए भारत के नए कानून के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ASP राहुल मिठास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने भाग लिया। 1860 में बनी भारतीय दण्ड संहिता यानी IPC की धाराओं में बदलाव करके अब भारतीय न्याय संहिता यानी BNS बनाया गया है।जिसमें कई धाराओं को बदले जाने की जानकारी दी।