भोगांव: बिछवां के गांव तिसौली में लगातार हो रही बारिश में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर 9 बकरे व बकरियों की हुई मौत
गांव तिसौली निवासी वीनेश पुत्र राधेश्याम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि भीषण बारिश के चलते रविवार की सुवह 9 बजे उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।जिसमें 4 बकरे व 5 बकरियां बंधी हुई थी।जो मलबे में दब गई।जब तक मलबे को हटाया गया।तब तक सभी बकरे बकरियों की मौत हो गई।घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।