भोगांव: बिछवां के गांव जिरौली में वृद्धा की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
गांव जिरौली में बीते दो दिन पूर्व जमीनी विवाद मे आरोपियों ने अपने पुत्र को बचाने पहुंची वृद्ध मां की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी थी।पोस्टमार्टम के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह मुख्य आरोपी प्रभुदायल को गिरफ्तार कर लिया।सीओ भोगांव के समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।