भोगांव: भोगांव बिजली घर में 5 एमबीए के पावर ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली सप्लाई हुई ठप,पानी के लिए तरसे लोग
भोगांव बिजली घर में सप्लाई के लिए लगे 5 एमबीए के पवार ट्रांसफार्मर में सुबह लगभग 7 बजे आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया। जिससे कस्बा की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिससे पानी की किल्लत पैदा हो गई। घरों में पानी खत्म हो गया। SDO महेश प्रभाकर ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण ट्रांसफार्मर टेस्टिंग मे समय लगा। जल्द ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी।