भोगांव: थाना बिछवां के गांव जिरौली में जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज
गांव जिरौली निवासी रवीन्द्र उर्फ रवी पुत्र लालबहादुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी 75वर्षीय मां फुलजार देवी बाग में बैठी थी।शाम 5 बजे वह अपनी मां को बुलाने जा रहा था।तो वहां पर पहले से मौजूद प्रभूदयाल,आरजू,गुड्डी,छोटू, कन्हई,श्रषिपाल,अरविंद,गोलू व मनोज ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बचाने आई मां को भी मारापीटा। जिससे उसकी मां की मौत हो गई।