भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र की मोटा चौकी स्थित नगला तार के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की हुई मौत, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
भोगांव थाना क्षेत्र की मोटा चौकी स्थित ग्राम नगला तार के पास सुबह लगभग 9 बजे फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना थाना पुलिस एवं जीआरपी पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं सकी थी।