लखीमपुर: रेहुसा सिसवारा गांव में चोरों से निपटने के लिए ग्रामीण कर रहे पहतेदारी, आधारकार्ड दिखाकर दी जा रही लोगों को इंट्री
महेवागंज चौकी अंर्तगत कई गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चौकी क्षेत्र के रेहुआ सिसवारा गांव के ग्रामीण अपने घरों की सुरक्षा के लिए हाथों में डंडा और टॉर्च लेकर गांव में रात भर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव में रात के समय आने वाले अनजान लोगों को रोककर उनका आधारकार्ड चेक किया जा रहा है। सब कुछ सही होने के बाद ही गांव इंट्री दी जा रही है।