मसूरी-देहरादून मार्ग का हाल देखिए! सुबह 5:30 बजे दो एंबुलेंस जाम में फंसीं
मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क धंसने के बाद संकरे हुए रास्ते ने यातायात व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे दो एंबुलेंस एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रहीं।
जाम के कारण पर्यटकों के साथ-साथ सुबह काम के लिए मसूरी आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी गुरुमोहन रोनछेल्ला द्वारा बनाए गए वीडियो में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।
जब एंबुलेंस तक जाम में फंस जाएं, तो हालात की गंभीरता समझी जा सकती है।
देखिए वीडियो में मसूरी-देहरादून मार्ग का सुबह का पूरा हाल
#Mussoorie #Dehradun #MussoorieDehradunRoad #TrafficJam #Ambulance UttarakhandNews MussoorieNews BreakingNews