निघासन: सेमरा पुरवा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम
निघासन कोतवाली नन्हौवा गांव निवासी दलित नाबालिक किशोरी बीते 17 मार्च 2025 से घर से लापता थी। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का सेमरा पुरवा गांव में पेड़ में फंदे से शव लटका हुआ मिला था।मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। चिकित्सकों के पैनल व वीडियोग्राफी की नजर और कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हुआ है।