निघासन: पढ़ुआ थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 6 आरोपियों को भुजिया फॉर्म गांव से गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत की कार्रवाई
पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने आज बुधवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है। पढ़ुआ थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में छह आरोपियों अशोक कुमार,कृष्ण कुमार,रामसागर,रामस्वरूप,देवी दयाल व अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत विधिक कार्रवाई की है।