निघासन: सेमरा पुरवा के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता दलित नाबालिक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा पुरवा गांव के पास घर से लापता दलित नाबालिक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पेड़ में फंदे से शव लटका हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।