निघासन: अभयपुर गांव में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर गांव निवासी पिंकू पुत्र मौजी लाल का गांव के जितेंद्र और सुरेंद्र से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। जितेंद्र और सुरेंद्र ने मिलकर पिंकू की जमकर पिटाई कर दी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में पिंकू का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। चचेरे भाई राजेश कुमार जायसवाल ने दोनों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।