सूरतगढ़: चूना रोड पर 4.2 ग्राम चिट्टा लिए युवक को सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में दर्ज हुआ केस
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान वार्ड 4 चुना रोड से एक युवक को 4.2 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। थाना से बुधवार दोपहर मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई। आरोपी ने अपना नाम साहिल होना बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।