बिछिया: अंजनियां बस स्टैंड क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम, CCTV अलर्ट से युवक पकड़ा गया
चौकी अंजनियां के बस स्टैंड स्थित मोबाइल दुकान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। रात करीब 11:30 दुकान में लगे सीसीटीवी अलर्ट दुकानदार के मोबाइल पर पहुंचा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक दुकान के बाहर लगे कैमरे से छेड़छाड़ करता मिला l 26 जुलाई रविवार 6:30 बजे एएसआई राजेश सराठे नें बताया कि युवक पर केस दर्ज कर लिया