पटना ग्रामीण: LJP (R) सांसद अरुण भारती ने कहा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह विकास की सौगात लेकर आ रहे, तेजस्वी की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे LJP (R) सांसद अरुण भारती ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं और उनका स्वागत है। उन्होंने बताया कि शाह विकास की सौगात लेकर और गठबंधन पर चर्चा करने बिहार आ रहे हैं। अरुण भारती ने दावा किया कि NDA में सीटों का बंटवारा आपसी समन्वय से तय होगा। तेजस्वी यादव किसी भी तरह बिहार में सरकार बनाने को आतुर हैं।