पटना ग्रामीण: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पटना पहुंचीं, सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में होंगी शामिल
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार दोपहर 12 बजे पटना पहुंचीं। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खां समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे सदाकत आश्रम के लिए रवाना हुई, जहां वह महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेगी।