पटना ग्रामीण: RJD के स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजद समर्थक अपनी बिजली कटवा लें
राष्ट्रीय जनता दल 1 अक्टूबर से राज्य में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन करेगी। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के ऐलान के बाद जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जगदानंद सिंह राजद कार्यकर्ता ओर समर्थकों से अपील करें कि वे अपनी बिजली कटवा लें, हालाँकि आंदोलन करना उनका अधिकार है।