विष्णुगढ़: चौथा ग्रामीण डाकघर में घोर लापरवाही, 2 माह तक अटका रहा एलआईसी दस्तावेज़; ट्रैकिंग में मई में ही सुपुर्दगी दिखाई
विष्णुगढ़ के चौथा ग्रामीण डाकघर में घोर लापरवाही, 2 महीने तक दबा रहा LIC बॉन्ड, ट्रैकिंग में मई में ही दिखा दी 'डिलीवरी'। डाक विभाग की सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली स्पीड पोस्ट सेवा की कार्यप्रणाली पर बगोदर उप डाकघर के अंतर्गत संचालित विष्णुगढ़ के चौथा ग्रामीण डाकघर में एक गंभीर मामला सामने आया है।