बड़गांव: तितरड़ी क्षेत्र में नाली जाम होने से मंदिर मार्ग पर हुआ जलभराव, भक्तों को हो रही परेशानी #Jansamasya
उदयपुर जिले के टिटरेड़ी क्षेत्र स्थित सुथारवाड़ा में नाली जाम होने के कारण मंदिर मार्ग पर भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान बीच में एक छोटा सा पाइप डालने के चलते नाली अवरुद्ध हो गई है। इसके कारण क्षेत्र का सारा गंदा पानी मंदिर की ओर बह रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।