बड़गांव: हाथीपोल क्षेत्र में रेस्टोरेंट और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जिला कोर्ट में किया गया पेश
हाथीपोल थाना क्षेत्र के सेजवान रेस्टोरेंट में मारपीट, तोड़फोड़ और लूट करने वाले ईगल गैंग के सरगना शशि चंडालिया सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर फरार होने की कोशिश की थी।