बड़गांव: उदयपुर में गैस टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
उदयपुर के खेरवाड़ा में रविवार सुबह NH-48 पर गैस टैंकर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। ओवरटेक के प्रयास में टैंकर ट्रेलर से भिड़ गया, जिससे टैंकर का केबिन बुरी तरह पिचक गया और चालक मोहम्मद आरिफ उसमें फंस गया। गनीमत रही कि गैस टैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर आधे घंटे का जाम लगा।