बड़गांव: सवीना पुलिस ने किराना व्यापारी से ₹5 लाख की फिरौती मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर शैतानसिंह देवड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी धनराज पटेल ने रिपोर्ट दी थी कि 14 मार्च 2025 को उसके स्टोर पर दो युवक आए और शैतान सिंह से बात करवाई, जिसने फिरौती की मांग की और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।