बड़गांव: बेडवास में ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
बेडवास क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। रविवार सुबह वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहरीकरण और रेल ट्रैक विस्तार के कारण वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभाग ने रेलवे को वन्यजीव संवेदनशील इलाकों में ट्रेनों की गति सीमित करने के निर्देश दिए।