बड़गांव: सूरत के व्यापारी का उदयपुर में हुआ अपहरण, पुलिस ने 18 घंटे में कराई रिहाई व 5 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर: 15 मई की रात सूरत के कपड़ा व्यापारी मुकेश जोशी का उदयपुर के सायरा क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया। काली कार में आए बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती अगवा किया और पत्नी से 20 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और 600 किमी पीछा कर जोधपुर कोबरा टीम की मदद से बाड़मेर के सिवाना में मुकेश को सुरक्षित छुड़ाया। कुलदीप सहित पांच आरोपी गिरफ्तार