कोल: अलहदादपुर मीट कांड में घायल लोगों से AIMIM के डेलिगेशन ने की मुलाक़ात, सरकार से मुआवजे की मांग की
Koil, Aligarh | May 28, 2025 अलहदादपुर में मीट कांड में घायल लोगों से AIMIM के डेलिगेशन ने मुलाकात की है। डेलिगेशन बुधवार को जेएन मेडिकल पहुंचा। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके परिजनों से बातचीत की है। मीडिया से बातचीत करते हुए AIMIM के नेता भाजपा सरकार पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि चंद छुटपाइये नेता हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।