सदर: बालागंज चौराहे पर जलभराव से राहगीर बेहाल, नगर निगम से समाधान की मांग की
Sadar, Lucknow | Jul 9, 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित बालागंज चौराहे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम ज़ोन-6 की लापरवाही और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।