ऊन: झिंझाना थाना पुलिस ने ₹57 लाख की स्मैक और भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Jun 15, 2026 पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि झिंझाना थाना पुलिस ने जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव पावटीकलां निवासी सादिक नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹57 लाख अनुमानित कीमत की 285 ग्राम स्मैक, एक चोरी की बाइक, चोरी के 10 बैटरे व एक अन्य चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। तस्कर के खिलाफ करीब 12 मुकदमें दर्ज होने की जानकारी दी गई है।