मंदसौर: जिला हॉस्पिटल के जेल वार्ड में तैनात पुलिस कर्मियों का नर्स से विवाद के मामले में एसपी ने दो जवानों को किया सस्पेंड
मंदसौर में शुक्रवार रात जिला अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी भी हुई। आरोप है कि कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने शराब पी रखी थी। इस मामले में अब एसपी ने दो जवानों को सस्पेंड किया है।