मंदसौर: मानसून की एंट्री से तापमान में गिरावट जिले में आज भी बारिश का अनुमान, दोपहर बाद बदलेगा मौसम।
मंदसौर जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। जिले में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को जिले में प्री मानसून की बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले 48 घण्टो में मानसून जिले में पहुंच जाएगा। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।