तमाड़ 1: बड़ीनिचकेल और सोसोकुटी पंचायत में कंबल वितरण और खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
Tamar 1, Ranchi | Dec 28, 2024 अड़की प्रखंड के बड़ीनिचकेल और सोसोकुटी पंचायत के नेपसर, बेड़ाडीह, बाड़ीनिचकेल, हड़ामसेरेंग, उलिहातु, गेरने, तुबीर, मुसूंगा, जोरबेड़ा, हिंदीपीढ़ी, तिलाईपिड़ी, जोरको, बारूलता सहित दर्जनभर गांवों में आज ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए गए।