जहानाबाद: जहानाबाद के हसनपुरा गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दो घायल
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन यादव और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत शकूराबाद स्थित रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।