इटकी: संत जेवियर्स कॉलेज आईक्यूएसी व संत जेवियर्स यूनिवर्सिटी कोलकाता की ओर से साक्षात्कार तकनीक पर 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Itki, Ranchi | Mar 13, 2024 संत जेवियर्स कॉलेज आईक्यूएसी और संत जेवियर्स यूनिवर्सिटी कोलकाता की ओर से ‘साक्षात्कार तकनीक’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फ़ादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एस.जे. ने स्वागत भाषण से किया। प्रो. मनीषा तिर्की व अन्य ने कार्यशाला के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।