इटकी: इटकी में नाली और पुलिया निर्माण में जिला आजसू सचिव ने अनियमितता का लगाया आरोप
Itki, Ranchi | Mar 9, 2024 प्रखंड की इटकी पश्चिमी पंचायत में नाली और पुलिया निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप जिला आजसू सचिव मुर्तेजा आलम ने लगाया है। उन्होंने डीसी और जिला पंचायती राज्य अधिकारी को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है।