इटकी: ब्रह्माकुमारी संस्थान में शिवरात्रि को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Itki, Ranchi | Mar 8, 2024 ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में शिवरात्रि सप्ताह में आयोजित द्वादश ज्योर्तिलिंगम मेले में केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन के समक्ष शिव परमात्मा को साक्षी मान अनेक आत्माओं ने ईश्वरीय सेवा में स्वयं को समर्पित किया। सभी ने जन कल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित कर जीवन भर ईश्वरीय मर्यादाओं के साथ आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का सपथ लिया।