इटकी: HEC बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने मोरहाबादी स्थित आवास में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Itki, Ranchi | Mar 11, 2024 एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति और सीटू स्टेट कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास में उनसे मुलाकात की।उन्होंने एचईसी के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने बातों को सुना और भरोसा दिलाया की अपने स्तर से केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्री और प्रधानमंत्री से एचईसी से संबंधित मुद्दों को रखेंगे कहा।