इटकी: ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन संघ की बैठक इटकी में हुई आयोजित
Itki, Ranchi | Mar 12, 2024 इटकी राज मेडिकल हॉल में सोमवार को ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन संघ की बैठक की गई। इस दौरान पूरे प्रदेश के ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन संघ एकजुटता के साथ सरकार से अपनी मान्यता दिलाने की मांग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद खान, प्रदेश महासचिव महानंद झा व अन्य मौजूद रहें।