राघोपुर: राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव के निकट गंगा नदी में कटाव को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव के निकट गंगा नदी में तेजी से हो रहे, कटाव को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा नदी के निकट तेजी से कटाव हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कटाव रोकने के लिए अभिलंब कार्य करने की मांग की।