कानपुर: झपटमारी के माल का खरीदार गिरफ्तार
रेलबाजार पुलिस ने महिला से छीने गए पर्स और मंगलसूत्र की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹2,130 नकद बरामद किए हैं, जो पुलिस के अनुसार लूटे गए सामान की बिक्री से बची हुई रकम है।
31 मई को सीओडी पुल के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स और मंगलसूत्र झपट लिया था। मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पूछताछ के आधार पर माल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
📍स्थान: रेलबाजार, कानपुर
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #CrimeNews #RailBazar