कांके: रांची नगर निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त, नगर निगम के पास अनशन पर बैठे थे कर्मचारी
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2025 रांची नगर निगम के पास अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे रांची नगर निगम कर्मियों का बुधवार दोपहर करीब एक बजे अनशन समाप्त हो गया। रांची नगर निगम प्रशासन के अप्रैल से फैमिली पेंशन देने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म किया।