कांके: राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने रांची स्थित राजभवन में मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2025 रांची स्थित राजभवन में बुधवार दोपहर करीब एक बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने झारखण्ड राज्य के पांचवे वित्त आयोग का प्रथम प्रतिवेदन समर्पित किया।