पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर लगा भीषण जाम, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
राजधानी पटना के बीचों-बीच गुरुवार शाम 4:00 बजे भीषण जाम देखने को मिला। राजा बाजार से लेकर इनकम टैक्स गोलंबर तक भी यह जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां BPSC अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके प्रदर्शन के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया है।