पटना ग्रामीण: पटना: बिहार DGP विनय कुमार ने दी जानकारी, पुलिस और पत्रकारों के नाम पर स्टिकर लगाकर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी दी है कि पुलिस और पत्रकारों के नाम पर अपने वाहन पर फर्जी स्टिकर लगाकर घूमने वालों पर अब कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने वाहन पर फर्जी स्टिकर लगाकर घूमते हैं और इसकी आड़ में वह अवैध गतिविधियों में शामिल रहते हैं।