पटना ग्रामीण: महाकुंभ भगदड़ को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'छोटी' घटना बताया, आतंकवादी हमला नहीं हुआ: मोहन
भगदड़ की घटना के बाद महाकुंभ में की गई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा है। इसी बीच पटना एयरपोर्ट पर करीब दोपहर 12 बजे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भगदड़ को लेकर विवादित बयान दे दिया है> उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में छोटी घटनाएं होती रहती हैं। कोई आतंकवादी हमला तो हुआ नहीं।