पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने रोका
गर्दनीबाग धरना स्थल पर गुरुवार को BPSC अभ्यर्थियों के महाजुटान का ऐलान किया गया था। जिसके बाद अब भारी संख्या में अभ्यर्थी BPSC कार्यालय के तरफ बढ़ रहे हैं। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अभ्यर्थी दौड़ते हुए आगे की तरफ बढ़े और पुलिस उन्हें रोकती रह गई।