रुदौली: कसारी गांव में किसानों ने छुट्टा जानवरों को पकड़कर भिजवाया गौशाला, अधिकारियों को दी सूचना
खबर मवई ब्लॉक के कसारी गांव की है, जहां वर्षों से किसानों की खेती को नष्ट कर रहे छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए किसानों ने बैठक उपरांत रविवार को दिनभर किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा गोवंशों को बाजार में घेर कर इकट्ठा कर लिया, कड़ी मसक्कत के बाद DCM वाहन मंगा कर सभी गोवंशों को गौशाला भिजवा दिया, शाम को किसानों ने बताया कि अधिकारियों ने फोन नही उठाया ।