सिहोरा: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 उल्दना ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो श्रद्धालु घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर उल्दना ब्रिज के पास बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भरभरा आश्रम से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे।