सरकारी अस्पताल में निजी लैब कर्मी ने महिला का ब्लड सैंपल लेकर मांगे ₹100, पति ने जताई आपत्ति
अंबाह। सिविल अस्पताल के जच्चा खाने में एक महिला से निजी पैथोलॉजी के व्यक्ति द्वारा ब्लड सैंपल लेने और इसके बदले 100 रुपए मांगने का मामला सामने आया है। धर्मगढ़ निवासी अनुराग सिंह चौहान अपनी पत्नी माधुरी को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला को जच्चा खाने में भर्ती कराया गया था।
इसी दौरान जांच के लिए अस्पताल स्टाफ द्वारा निजी पैथोलॉजी से एक व्यक्ति को बुलाया गया। उक्त व्यक्ति ने महिला का ब्लड सैंपल लिया और इसके बदले 100 रुपए मांगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद अनुराग जच्चा खाने में पहुंचे और संबंधित व्यक्ति से पूछा कि जब यह सरकारी अस्पताल है और यहां जांच की सुविधा सरकारी स्तर पर उपलब्ध है तो पैसे किस बात के लिए लिए जा रहे हैं।
इस पर निजी लैब से आए व्यक्ति ने बताया कि वह प्राइवेट पैथोलॉजी से आया है। अनुराग ने आपत्ति जता
Morena Nagar, Morena | Aug 24, 2026