माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खंभा गांव से पाँच लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर उसी गांव निवासी गुड्डू कुमार है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.