नबीनगर: टिकवा स्थान गांव से सलैया थाना की पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सलैया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पति थाना क्षेत्र के टिकवा स्थान निवासी अजय भुइयां है. जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि 21 जून को सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो पहाड़ पर कुसुम देवी नामक महिला का शव बरामद किया गया था.